अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-52 स्थित एक खाली प्लॉट में पड़े कूड़े में 19 अक्तूबर की शाम करीब 5.30 बजे आग लग गई। इस घटना में कूड़े के पास खड़ी एक कार जल गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से पहुंची एक दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर सेक्टर-53 थाने की पुलिस भी पहुंची थी। घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। सेक्टर-53 थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि कूड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी, जिसे फायर टीम ने काबू कर लिया था।