नोएडा। सेक्टर दो स्थित बंद पड़ी एक कंपनी के अंदर कूड़े में रविवार शाम अचानक आग लग गई। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मौके पर दमकल के दो वाहन भेजे गए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि सिगरेट या कोई अन्य ज्वलंतशील चीज कूड़े में फेंकने से आग लगने की आशंका है। कंपनी बंद होने के कारण अंदर कोई मौजूद नहीं था। ब्यूरो