फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निगम की सफाई मशीन में लगी आग, हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार सुबह सड़क की सफाई कर रही नगर निगम की एक मशीन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। यह घटना सुबह करीब तीन बजे हुई। आग लगने से सफाई मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें