फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: झाड़सा रोड पर चलती एक्सयूवी गाड़ी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के झाड़सा रोड पर सोमवार शाम करीब 5 बजे एक चलती एक्सयूवी कार में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही भीमनगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। इस हादसे के चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित झाड़सा चौक पर यातायात प्रभावित हुआ, जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर की ओर आने वाले वाहनों का मार्ग परिवर्तित कर सेक्टर-31 की तरफ भेज दिया। जिला फायर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है, हालांकि सटीक वजहों का पता फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें