स्पेज काॅरपोट मॉल में गाड़ी में लगी आग को बुझाते हुए सुरक्षाकर्मी। सोशल मीडिया
गुरुग्राम। सेक्टर-69 स्थित स्पेज कारपोरेट माल परिसर में खड़ी टाटा पंच में बृहस्पतिवार रात अचानक आग लग गई। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। कार मॉल के परिसर में बाहर की तरफ खड़ी हुई थी। इसी दौरान अचानक बोनट से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। मॉल में सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ही फायर एक्सटिंगिशर से आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा बच गया। आग से कार का आगे का हिस्सा जल गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संवाद