गुरुग्राम=सोहना रोड स्थित मेफील्ड गार्डन के एक घर की दूसरी मंजिल पर लगी आग में सामान जलकर राख।
- फोटो : Gurgaon
मेफील्ड गार्डन सोसायटी के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
गुरुग्राम। सेक्टर-51 स्थित मेफील्ड गार्डन सोसायटी के जे ब्लॉक में दूसरी मंजिल पर स्थित एक मकान में आग लग गई। आग लगने के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से मकान में रखा काफी सामान जल गया। गनीमत ये रही कि घर में किसी के नहीं होने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मकान में रहने वाले निखिल वर्मा ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे के आसपास आग लगने की सूचना मिली थी। उस वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। निखिल के अनुसार वह सुबह वह ड्यूटी पर चले गए थे और उनकी पत्नी एक स्कूल में शिक्षिका हैं। स्कूल में समर कैंप होने के कारण बच्चे भी पत्नी के साथ स्कूल चले गए। आग लगने के कारण घर में रखा डबल बेड, फ्रिज, अलमारी, कागजात, कपड़े, पंखे और दरवाजे सहित मकान का काफी सामान जल गया।