गुरुग्राम। सेक्टर-50 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की सरकारी जमीन पर बार-बार अवैध कब्जे के प्रयास और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संपदा अधिकारी-दो की शिकायत पर सेक्टर-50 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एचएसवीपी की शिकायत के अनुसार, 23 जुलाई से एक सितंबर 2026 के बीच आरोपियों ने जमीन पर बार-बार कब्जा करने का प्रयास किया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने गांव कादरपुर निवासी आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद