गुरुग्राम। सेक्टर-81 स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सिनेरा सोसाइटी के एक फ्लैट से घरेलू सामान गायब होने के मामले में खेड़कीदौला थाना पुलिस ने महिला किरायेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फ्लैट मालकिन कामना यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 13 जुलाई 2023 को अपना फ्लैट साक्षी को 25 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर 11 महीने के समझौते के तहत दिया था। फ्लैट में फ्रिज, बेड, गद्दे, पंखे समेत अन्य घरेलू सामान उपलब्ध कराया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि फोन पर संपर्क करने पर किरायेदार ने सामान लौटाने और बकाया किराया देने का आश्वासन दिया, लेकिन ऐसा नहीं किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। संवाद