गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने एक महीने में तेज गति में वाहन चलाने पर 41.16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई यातायात पुलिस की तरफ से मार्च में 6029 चालकों के खिलाफ की गई है। तेज गति में वाहन चलाने से सड़क हादसे होने की आशंका होती है। इसी के चलते यातायात पुलिस की तरफ से चालकों पर सख्ती की जा रही है। इसके अलावा वर्दी नहीं पहनने पर ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा चालक पर यातायात पुलिस ने 5.64 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई यातायात पुलिस की तरफ से एक से नौ अप्रैल के बीच में 768 चालकों पर की गई है। यातायात पुलिस की तरफ से नियमों को लेकर चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। संवाद