पलवल।
दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु-2) के तहत पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। समिति ने पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और संबंधित विभागों की रिपोर्ट की जांच के बाद दो मामलों में वित्तीय सहायता देने की स्वीकृति प्रदान की। दयालु-2 योजना का उद्देश्य परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु या अन्य निर्धारित परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, डीएसपी नरेंद्र खटाना, जिला सांख्यिकी अधिकारी संजय गुप्ता, सहायक ब्रह्म प्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद