फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस द्वारा फिरोजपुर झिरका के एसडीएम की टीम के साथ झगड़ा करने तथा ओवरलोड डंपर छुड़वाने के आरोप में दर्ज मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान हल्ली निवासी दोरकखी थाना सदर फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। थाना प्रभारी निखिल शर्मा ने बताया कि बीती 7 अगस्त को एसडीएम फिरोजपुर झिरका पत्थरों से भरे हुए ओवरलोड डंपर का पीछा करते हुए दोरखी गांव पहुंची थीं। एसडीएम टीम द्वारा डंपर को मौके से पकड़ लिया गया था लेकिन आरोपियों द्वारा लड़ाई झगड़ा कर डंपर को छुड़वा लिया गया था। इसी संदर्भ में फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस द्वारा छह आरोपियों को नामजद कर विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया था। इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस द्वारा पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। वही पांचवें आरोपी को अब गिरफ्तार किया है। संवाद