गुरुग्राम। विजय स्क्वायर में शुक्रवार को खेले गए टी 20 मैच में फील्ड अलाइव ने यूके टाइगर्स को 21 रन से हराया। फील्ड अलाइव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन बनाए। जवाब में यूके टाइगर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 121 रन ही बना सकी। फील्ड अलाइव की ओर से अक्षय ने 28 रन बनाए, जबकि बिष्ट भुला ने गेंदबाजी में तीन विकेट लिए, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद