फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेवात में बढ़ती सामाजिक बुराइयों के खिलाफ गांव सिधरावट से शुरू हुई मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। मेवात क्षेत्र में बढ़ती सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को गांव सिधरावट की बड़ी मस्जिद में बैठक हुई। इस बैठक में क्षेत्र के कई प्रमुख आलिम, समाजसेवी और जिम्मेदार नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से “बुराई रोको अभियान” शुरू करने का निर्णय लिया गया, जिसका उद्देश्य समाज में फैल रही कुरीतियों और अपराधों पर रोक लगाना है। बैठक में मुफ्ती मोहम्मद शाकिर शाही (जामा मस्जिद फिरोजपुर झिरका), अमन कमेटी के सदर आजाद मोहम्मद, जुबैर अहमद अलवरी, हाजी इब्राहीम, अमीर साहब उमर मोहम्मद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद ने कहा कि कुछ लोगों के गलत कार्यों के कारण पूरे इलाके की छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से मिलकर इन बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें