गुरुग्राम। एसकेएस खेल मैदान पर बृहस्पतिवार को फीवर क्रिकेट क्लब ने टीम सोल को 4 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम सोल ने 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फीवर क्लब की टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए और मैच जीत लिया। फीवर क्लब की ओर से आकाश दीप को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मृगांश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद