फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चालक की लापरवाही से महिला कर्मी बस से गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर एरिया स्थित एक कंपनी में सिलाई ऑपरेटर थी, चालक पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


मानेसर। आईएमटी मानेसर एरिया में चालक की लापरवाही के चलते कंपनी की बस से गिरने पर महिला कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और बस चालक पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बिहार के छपरा निवासी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि वह परिवार सहित गुरुग्राम के सेक्टर-18 में रहता है। उसकी पत्नी मुकुल देवी आईएमटी मानेसर एरिया स्थित एक कंपनी में सिलाई ऑपरेटर के तौर पर काम करती थी। बीती सुबह वह ड्यूटी जाने के लिए कंपनी की बस में बैठकर मानेसर जा रही थी। रास्ते में नाहरपुर रूपा अंडरपास के निकट मुकुल देवी को उल्टी आने लगी तो चालक ने बस को धीमा कर लिया। मुकुल देवी उल्टी करने के लिए बस की खिड़की के पास पहुंची। अचानक चालक ने बस को तेज रफ्तार दे दी। जिसके चलते मुकुल देवी बस की खिड़की से रोड पर गिर गई और उसके सिर में चोट लगी। कंपनी के ही विमल कुमार ने मुकुल देवी को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें