फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला वकील ने बेटे से झगड़ा करने वाले बच्चों को पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलर पकड़कर घसीटते लिफ्ट में ले गई, गाली गलौज की, घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 70ए स्थित पारस आइरीन सोसाइटी में महिला वकील ने सात साल के जुड़वां भाइयों के साथ बेरहमी से मारपीट की। महिला बच्चों को कॉलर पकड़ कर घसीटते हुए लिफ्ट के अंदर भी ले गई। महिला के बेटे का सोसाइटी में रहने वाले जुड़वां भाइयों से झगड़ा हो गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बादशाहपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर रविवार को केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पारस आइरीन निवासी प्रशांत पांडेय ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसके सात वर्षीय जुड़वां बेटे हैं। बीती 28 जुलाई की शाम करीब 6 बजे सोसाइटी निवासी पेशे से वकील फरहद वारसी उर्फ खुशी के बच्चों से किसी बात को लेकर फरहद के बच्चे से झगड़ा हो गया। इसके बाद उसका बच्चा अपनी मां के साथ लिफ्ट से पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद महिला उनके दो जुड़वां बच्चों को गले से पकड़कर खींचती हुई लिफ्ट में ले जाती है। जहां बच्चों के साथ मारपीट कर गाली-गलौज की गई। शिकायत के अनुसार महिला को गार्ड ने भी रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी और गाली गलौज करने लगी। इसके बाद शिकायतकर्ता की पत्नी ने भी महिला को रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें