फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। शहर के पुन्हाना मोड़ पर स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में बृहस्पतिवार को भारत के राष्ट्रीय गीत की 150 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकों के अलावा सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य प्रकाश ने की तथा मंच संचालन वीरेश चौधरी ने किया। कार्यक्रम में वंदे मातरम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सत्य प्रकाश ने बताया कि किस प्रकार भारत की विभिन्नता को एकता में यह राष्ट्रीय गीत पिरोए रखता है। कार्यक्रम में वीरेश चौधरी ने बताया कि वंदे मातरम गीत में हमारे देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों की यादें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें