पलवल। समाधान शिविर में उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित, प्रभावी और संतोषजनक निपटान अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने जिला सचिवालय में आयोजित शिविर में लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आयोजित समाधान शिविर जनता की उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं और मौके पर ही राहत पहुंचाने का सशक्त माध्यम बने हैं। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष शिकायतों को गंभीरता से लें और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाएं। संवाद