फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को 100 मीटर तक घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। गांव डूडौली में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक महिला को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पति की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।आकिल पुत्र साबिर ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी रुकसीना के साथ जंगल से पशुओं के लिए हरा चारा लेकर लौट रहा था। हाजी शाबिर के घर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रुकसीना ट्रैक्टर में उलझकर करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। उसे अलवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पसलियां और दायां पैर टूट गया है। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें