फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खोरी कला में गोवंश के हमले से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल अंतर्गत खोरी कला कस्बे में आवारा पशुओं का आतंक बेकाबू हो गया है। पिछले तीन दिनों में हिंसक गोवंश के झुंड ने तीन महिलाओं को अलग-अलग स्थानों पर शिकार बनाया। इनमें से एक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण आजाद ने बताया कि गांव में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बीते शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 919 से भिवाड़ी की ओर जाने वाली लिंक सड़क पर बाजार में एक महिला को गोवंश ने जोरदार टक्कर मार दी। गाय ने महिला को रौंदना शुरू कर दिया, जिससे चीख-पुकार मच गई। स्थानीय दुकानदार लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और किसी तरह महिला को गाय के चंगुल से छुड़ाया। ग्राम पंचायत सरपंच शालिनी ने तुरंत स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद गोवंश के मालिक को चिन्हित किया। खोरी पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई धर्मेंद्र ने बताया कि यह गाय राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक कस्बे से सटे गांव साडोद निवासी एक व्यक्ति की है। मालिक को बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें