फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पिता के हत्यारोपी की जेल में बिगड़ी तबीयत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पिता की हत्या करने के मामले में भोंडसी जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी की सोमवार रात तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्रा पार्क के लक्ष्मी गार्डन निवासी रिषभ मेहता के रूप में हुई है। रिषभ मेहता अपने पिता सुशील की हत्या के मामले में 24 सितंबर 2019 से विचाराधीन बंदी था। इस मामले में अभी कोर्ट में सुनवाई चल रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि सोमवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होते देख जेल स्टाफ ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें