फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से पिता की मौत, बेटा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पटौदी। पटौदी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने खेत से काम कर घर आ रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। जिसमें पिता की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और कार चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पटौदी के राजपुरा निवासी राजीव ने कहा कि वह खेती-बाड़ी करता है। वह 12 अप्रैल की देर सायं करीब 7.30 बजे गांव के बस अड्डे पर बैठा था। इसी दौरान गांव का ही किसान राजेश कुमार अपने बेटे यशवनी के साथ खेत से काम करके घर की ओर आ रहा था। एक तेज रफ्तार कार ने उनको पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते राजेश व उसका लड़का आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जा लगे और रोड पर गिर गये। गांव के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि यशवनी को मेदांता अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें