पटौदी। खंड के गांव भोकरका में किसान जागरूकता शिविर मार्केट कमेटी चेयरमैन मनोज मोकलवास की अध्यक्षता में लगाया गया। इस मौके पर मनोज मोकलवास ने किसानों की समस्याएं सुनीं एवं सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही किसानों को सरकारी स्कीमों का लाभ प्राप्त करने के लिए अवगत किया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि जल्द ही पोर्टल खुलने वाला है और किसान अपनी फसल बाजरे का मेरी फसल मेरा ब्योरा पर रजिस्ट्रेशन अवश्य कराए। संवाद