फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गाजर घास से बचाव के लिए किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। कृषि विज्ञान केंद्र, शिकोहपुर, गुरुग्राम की ओर से गाजर घास को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों और आम लोगों को गाजर घास से होने वाले नुकसान और इसे रोकने के आसान तरीकों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि गाजर घास एक ऐसा खरपतवार है, जो बहुत तेजी से फैलता है। इससे फसलों को नुकसान होता है और उनकी पैदावार कम हो सकती है। इसके कारण आसपास के दूसरे पौधों को भी नुकसान पहुंचता है। इस दौरान गाजर घास को रोकने के लिए जैविक तरीके अपनाने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। किसानों और लोगों ने गाजर घास को फैलने से रोकने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें