‘सरकार की नीतियों के कारण सड़कों पर बैठने को मजबूर किसान’
किसानों की महापंचायत में पहुुंचे डॉ. सुशील गुप्ता व आप पार्टी नेता
गुरुग्राम। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को मानेसर में 1810 एकड़ भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर हुई किसानों की महापंचायत को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण आज हरियाणा के किसान सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं। मनोहर लाल सरकार लगातार किसानों को लगातार परेशान कर रही है। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि अनशन पर बैठने से कुछ नहीं होगा। हमें सरकार के साथ इस लड़ाई को मजबूती से लड़ना होगा। इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी किसानों के साथ है। हरियाणा में वर्ष-2024 में आप की सरकार बनने पर इस कानून को बदला जाएगा। इस मौके पर यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव, लोकसभा अध्यक्ष मुकेश डागर, सुखबीर तंवर, राजीव यादव, पवन चौधरी, हरीश कुमार और अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद