पटौदी। मौसम के बदलाव के साथ ही पटौदी क्षेत्र में गेंहू व सरसों की फसलें लहराने लगी है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। पटौदी के किसान हरिओम यादव, सत्यनारायण यादव, होशियार यादव और विजय पहलवान ने बताया कि जिस प्रकार से ठंड ने दस्तक दी है उससे किसानों के गेंहू व सरसों के लिए ठंड काफी लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि ठंड के साथ ही गेंहू व सरसों की फसलों में अच्छी पैदावार होगी। किसानों ने बताया कि आने वाले समय जितनी ज्यादा ठंड पड़ेगी फसलों को उतना ही ज्यादा फायदा मिल सकेगा। संवाद