सोहना। मार्केट कमेटी प्रशासन ने शिकोपुर निवासी किसान के हाथ का अंगूठा कट जाने पर 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से दी। सोहना में स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय प्रभारी दिनेश श्योकंद ने बताया शिकोपुर निवासी किसान प्यारे लाल का करीब चार माह पहले खेत में खूर्पा से काम करने के दौरान हाथ का अंगूठा कट गया था, जिसके उपचार में काफी राशि खर्च हुई। मुख्यमंत्री किसान और खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि दी गई। संवाद