फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्रोणाचार्य कॉलेज में शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। द्रोणाचार्य महाविद्यालय में शहीदों के परिजनों और समाजसेवकों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के डीआईजी परम शिवन ने शहीद जसवंत, शहीद रामेश्वर दास और शहीद दयानंद के परिजनों सहित लेफ्टिनेंट निधि मुद्गल, सिपाही सीताराम और सिपाही बम बम कुमार को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा भी राष्ट्र सेवा का ही हिस्सा है। इस दौरान डॉ. प्रदीप भारद्वाज (सीईओ, सिग्मा हेल्थ केयर), डॉ. लता सुरेश, रेलवे बोर्ड से कृष्ण गौतम और जीएवी स्कूल के चेयरमैन नरेश कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पुष्पा अंतिल ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर सामाजिक संस्था री-इग्नाइट इंडिया फाउंडेशन की अध्यक्षा पुष्पा गौड़ और दिव्यांग योद्धा देवर्षि सचान को भी विशेष सम्मान मिला। मंच संचालन वीणा अग्रवाल और प्रो. ऋतु राठी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें