फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाला फर्जी कॉल सेंटर सील, 36 घंटे तक चली थी रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने कंपनी से किराये के करार नामे की मांगी विस्तृत रिपोर्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सीबीआई की छापेमारी की चर्चा पूरे साइबर हब में चल रही है। जिस कॉल सेंटर में यह छापेमारी हुई थी। वह साल भर से चल रहा था। साइबर हब की बिल्डिंग नंबर 10 में पहली मंजिल पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर से अमेरिका, कनाडा समेत अन्य देशों के नागरिकों से ठगी की जा रही थी। खास तौर पर अमेरिका व कनाडा के नागरिकों को अलग-अलग बहाने से टारगेट किया जा रहा था। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेटिगेशन की ओर से मिले इनपुट के बाद सीबीआई ने यह रेड की थी। करीब 36 घंटे चली रेड के बाद सीबीआई ने पहली मंजिल पर इनोवेट नाम से चल रहे कॉल सेंटर को सील कर दिया है। सीबीआई ने डीएलएफ कंपनी से उसके आफिस का करार व पूरी जानकारी का ब्यौरा मांगा है। सीबीआई की टीम ने 36 घंटे तक सर्च करने के बाद पूरे कॉल सेंटर को सील किया है। यहां पर 46 लोग काम करते हुए मिले थे। जिसमें से 43 को अपने साथ ले गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें