फेसबुक दोस्त ने होटल में किया दुष्कर्म, वीडियो बनाया
गुरुग्राम। फेसबुक दोस्त पर महिला ने मिलने के बहाने होटल में बुलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने दो बार जबरन शारीरिक संबंध बनाएं। पीड़ित की शिकायत पर महिला थाना (पूर्व) ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन का कहना है कि आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। करीब छह माह पहले दिल्ली के कापसहेड़ा की रहने वाली 35 वर्षीय महिला की फेसबुक के माध्यम से अलवर के नवगांव निवासी सोहनलाल से दोस्ती हुई थी। महिला का आरोप है कि 2 नवंबर को आरोपी ने उससे मिलने के बहाने गुरुग्राम स्थित होटल में बुलाया जहां कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया इसके बाद वह उसे परेशान करने लगा। मंगलवार शाम को महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। ब्यूरो