फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अस्पताल में आई फ्लू के मामले बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 200 की संख्या में मरीज पहुंचते हैं, जिसमें से करीब 15 प्रतिशत मरीजों में आई फ्लू की शिकायत मिल रही है। इन मरीजों में आंखों में लालपन, जलन, खुजली, पानी आने और सूजन जैसी शिकायतें देखने को मिल रही है। नेत्र रोग विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के मौसम में नमी और संक्रमण तेजी से फैलने के कारण कंजंक्टिवाइटिस या आई फ्लू के मामले बढ़ जाते हैं। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने, तौलिया, रूमाल या अन्य व्यक्तिगत वस्तुओं का साझा उपयोग करने से संक्रमण आसानी से फैल सकता है। नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ की डॉ. पूनम ने बताया कि रोजाना ओपीडी के 15-20 प्रतिशत तक आई फ्लू के मरीज होते हैं। हाल ही में हो रही बारिश को मद्देनजर रखने हुए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें