गुरुग्राम। पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत ने यातायात पुलिस में तैनात मुख्य सिपाही राजकुमार व मुख्य सिपाही अमर सिंह को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर उनके कंधों पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं। पदोन्नति के साथ दोनों कर्मचारियों को नए दायित्वों के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर यातायात पुलिस गुरुग्राम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा सहायक उप निरीक्षक राजकुमार एवं सहायक उप निरीक्षक अमर सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संवाद