पटौदी। चंडीगढ विधानसभा सत्र के दौरान पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने पटौदी क्षेत्र के पूर्व सरपंचों की पेंशन रुकी होने का मुद्दा उठाया था। जिसका पूर्व सरपंचों ने विधायक बिमला चौधरी के पटौदी कार्यालय पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक बिमला चौधरी के कार्यालय पर पहुंचकर पूर्व सरपंचों ने कहा कि जिस प्रकार से आपने हमारी पैंशन के मुद्दे को उठाया है। अब उम्मीद है कि आने वाले समय में जल्द हमें पैंशन मिल सकेगी, वहीं कार्यालय में रमेश नंबरदार के साथ पहुंचे जोनियावास गांव के बुजुर्गों की रुकी हुई बुढ़ापा पेंशन शुरू करवाने पर भी विधायक का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच राधेश्याम नूरगढ, पूर्व सरपंच करण सिंह जसात, पूर्व सरपंच ज्ञान सिंह रहणवा, पूर्व सरपंच कुलबीर, पूर्व सरपंच राकेश गदाईपुर, पूर्व सरपंच जगमाल, पूर्व सरपंच हंसराम, रमेश नंबरदार, पूर्व सरपंच सुमित्रा सहित काफी संख्या में पूर्व सरपंच व बुजुर्ग मौजूद रहे। संवाद