गुरुग्राम। विश्व ब्राह्मण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन रविकांत शर्मा के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम समन्वयक सुशांत मिश्रा से उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान रविकांत शर्मा ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सहायता और आरक्षण का लाभ दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी जातिगत आरक्षण के स्थान पर आर्थिक आधार को प्राथमिकता देने की बात करते थे। शर्मा ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए। इससे देश में एकता, समानता और अखंडता को मजबूती मिलेगी। संवाद