संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में परीक्षा तनाव प्रबंधन और आत्म-प्रबंधन पर आधारित विशेष पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक का लोकार्पण संयुक्त पुलिस आयुक्त संगीता कालिया ने किया। पुस्तक को विद्यालय की प्रधानाचार्या नैंसी और मनोवैज्ञानिक आस्था ने मिलकर तैयार किया है। कार्यक्रम में संगीता कालिया ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी समय में छात्र पढ़ाई और परिणामों के दबाव में रहते हैं, ऐसे में पुस्तक उन्हें उपयोगी मार्गदर्शन देगी। प्रधानाचार्या नैंसी ने बताया कि पुस्तक में समय प्रबंधन, तनाव कम करने के उपाय और आत्मविश्वास बढ़ाने के सुझाव शामिल हैं।