फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मामला दर्ज होने के 120 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदगी व मौत से जूझ रहे घायल युवक को 20 दिन बाद आया होश, हालत स्थिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। मामला दर्ज होने के 120 घंटे बीत जाने के बावजूद भी सोहना पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में असफल रही है। पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर युवक के परिजनों में रोष व्याप्त है। वहीं घायल भानु डागर के पिता महेंद्र डागर निवासी वार्ड नंबर-9 जखोपर जो भाजपा के वरिष्ठ सदस्य हैं, ने बेटे के साथ बीती 17 मार्च की रात कोर्ट परिसर के बाहर हुई मार पिटाई को लेकर बताया कि मेरा बेटा बीते 17 मार्च को स्कूटी पर अपने दोस्त को जीएलएस सोसाइटी से छोड़कर रात 11 बजे घर आ रहा था।
चार-पांच बाइकों पर सवार अज्ञात युवकों ने बेटे को कोर्ट परिसर के बाहर घेर लिया और लाठी, डंडों व सरियों से उसे जमकर मारा। जहां वह गंभीर रूप से घायल होने पर उसे किसी जानकार ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसकी घायल अवस्था को देखते हुए गुरुग्राम रेफर कर दिया। जहां उसे 3 दिन तक होश नहीं आया। गुरुग्राम से सफदरजंग भेज दिया। जहां उसके दिमाग में चोट होने के कारण 48 घंटे रेड जोन में सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझता रहा । जहां उसे 20 दिन बाद होश आया। होश आने पर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। छह अप्रैल को पुलिस ने दिलशाद नाम के युवक सहित अन्य 3 से 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के पिता महेंद्र डागर ने बताया कि उनके बेटे के साथ मार-पिटाई के साथ उसकी चेन भी लूट ली। लेकिन पुलिस ने चेन लूटने की धारा को हटा दिया। उनके बेटे ने दर्ज कराए गए मामले में एक युवक दिलशाद को पहचान लिया। बताया कि कॉलोनी में किसी दोस्त की बहन के साथ और युवकों का संबंध होने के कारण इससे पहले कभी झगड़ा हुआ था। लेकिन दोस्त के चक्कर में इसकी रेकी की और इसके साथ इन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार का कहना है कि हमारी टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

फोटो-19- मार-पिटाई से घायल युवक भानु डागर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें