फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने व उन्हें सतत विकास लक्ष्यों एसडीजी से जोड़ने के लिए सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट गुरुग्राम में ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सरकारी स्कूलों के ईको क्लब प्रभारी, विद्यार्थी और डाइट स्टाफ ने भाग लिया। एसडीजी समन्वयक सविता रानी ने बताया कि स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को मजबूत बनाने, विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्कूल परिसर को स्वच्छ और हरित बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ जल संरक्षण जैसे विषयों पर अपने अनुभव साझा किए। साथ ही विभिन्न स्कूलों में चल रही पर्यावरण संरक्षण नवाचार गतिविधियों और अच्छे कार्यों की जानकारी भी दी गई। डाइट प्राचार्य सुमिता रांगी ने कहा कि स्कूल केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी हैं। यदि विद्यार्थी अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता, पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण को अपनाएं, तो सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करना आसान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें