फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आज शाम से भारी माल वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
25 जनवरी शाम पांच बजे से 26 जनवरी दोपहर डेढ़ बजे तक जारी रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक ने बैठक के बाद जारी की एडवाइजरी, रूट किया गया डायवर्जन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान गुरुग्राम-दिल्ली में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यह रोक 25 जनवरी शाम पांच बजे से 26 जनवरी दोपहर डेढ़ बजे तक रहेगी। इस बीच जिले में भारी वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। जयपुर की ओर से एनएच-48 पर प्रवेश करने वाले वाहनों को पचगांव कुंडली मानेसर पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह स्थानीय रूट से आने वाले भारी वाहनों को अलग-अलग प्वाइंट पर डायवर्जन का सामना करना होगा। इसके लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने खेड़कीदौला टोल, राजीव चौक, इफको चौक, शंकर चौक पर ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट बनाए हैं।
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रीय समारोह और परेड के दौरान बड़े वाहनों को रोकने व डायवर्जन को लेकर डीसीपी ट्रैफिक विरेन्द्र विज ने सभी ट्रैफिक एसीपी व ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ बैठक कर फाइनल रूट जारी कर दिया है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम न लगने देने के लिए सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को प्लान भेज दिया गया है। लोगों की परेशानी कम करने के लिए रात में ट्रैफिक जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी गश्त पर रहेंगे।
विज्ञापन


जयपुर की ओर से आने वाले वाहनों को केएमपी से निकाला जाएगा

जिस समय दिल्ली में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद होगा उस दौरान दिल्ली की सीमा में उन वाहनों को प्रवेश देने के बजाय केएमपी के रास्ते निकाला जाएगा। इन वाहनों का रूट पचगांव चौक से डायवर्ट किया जाएगा। जयपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बिलासपुर के रास्ते पटौदी से झज्जर व अन्य स्थानों को निकाला जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक की ओर से ट्रैफिक इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मी आने वाले वाहनों की मदद करेंगे। किसी भी वाहन को भटकने से रोकने के लिए पुलिस टीम इस बात का ध्यान रखेगी कि कहीं पर जाम न लगने पाए। कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से लगाए जाने वाले नाकों पर पुलिस पहचान पत्र देख सकती है। ऐसे में पुलिस की लोगों से अपील है कि इस दौरान अति आवश्यक हो तो ही दिल्ली में प्रवेश करें। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वह दिल्ली जा रहे हैं तो पहचान पत्र जेब में जरूर रखें।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगेंगे प्रमुख नाके



आया नगर बाॅर्डर, सरहौल बाॅर्डर, दिल्ली जयपुर बाॅर्डर, बजघेड़ा बाॅर्डर , ग्वाल पहाड़ी मोड़ ।
वर्जन

दिल्ली पुलिस की ओर से गणतंत्र दिवस की परेड के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। लोगों से अपील है कि इस दौरान आवश्यक होने पर ही दिल्ली का रुख करें। - विरेन्द्र विज, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें