फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फायर स्टेशन अधिकारी से मिले उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने फायर स्टेशन अधिकारी नरेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एफएसओ पद पर पदोन्नति होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। बैठक के दौरान जीआईए अध्यक्ष सुमित राव ने विभिन्न औद्योगिक और अग्नि सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की और उद्योगों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने अग्नि शमन अधिकारी को जीआईए कार्यालय में आकर उद्यमियों को संबोधित करने का आमंत्रण दिया, जिसे एफएसओ ने सहर्ष स्वीकार किया। एफएसओ नरेंद्र यादव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस विषय से संबंधित सुझावों को चंडीगढ़ स्थित डायरेक्टर जनरल कार्यालय के समक्ष रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें