फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एचएसवीपी प्रशासक सहित पूरी टीम को एक घंटे तक बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-50 स्थित रोजवुड सोसाइटी की घटना, अवैध रूप से गेट लगा रखा था, टीम पहुंची थी विजिट करने
विज्ञापन


प्राधिकरण की ओर से थाना सेक्टर-50 में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग, गेट हटाने के लिए नोटिस भी दिया


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-50 में रोजवुड सोसाइटी में गेट लगाने के विवाद के मामले में साइट विजिट करने गए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के प्रशासक सहित छह अन्य स्टाफ के लोगों को वहां की रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों ने एक घंटे तक बंधक बना कर रखा। टीम के साथ अभद्रता की और सरकारी काम में बाधा भी डाली। घटना के बाद एचएसवीपी की ओर से आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना सेक्टर-50 में तहरीर दी गई है। साथ ही जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन ने भी अवैध रूप से गेट लगाने के लिए आरडब्ल्यूए को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

रोडवुड सिटी के ए और बी ब्लॉक को जाने वाली 18 मीटर की सड़क पर गेट लगा हुआ है। आरडब्ल्यूए की दलील है कि गेट वहां के निवासियों की सुरक्षा के लिए लगाया हुआ है। मंगलवार को प्राधिकरण के प्रशासक बलप्रीत सिंह वरिष्ठ नगर योजनाकार, जिला नगर योजनाकार (योजना), सहायक नगर योजनाकार सहित अन्य स्टाफ के साथ विभाग की जमीन को देखने गए थे। इसी क्रम में वहां अधिकारी और स्टाफ की टीम गेट के अंदर प्रवेश कर गई। आरोप है कि टीम को वहां से निकलने नहीं दिया गया। टीम को वहां पर एक घंटे तक खड़े रहना पड़ा। साथ ही बेहद असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने अधिकारियों और स्टाफ के लोगों को दूसरे गेट से जाने के लिए आग्रह किया। एक घंटे बाद मुख्य गेट खोला गया और टीम वहां से बाहर निकली। इस पूरे मामले में एसडीई सर्वे ज्ञानचंद की ओर से थाना सेक्टर-50 में तहरीर दी गई है, जिसमें आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और सुपरवाइजर पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। डीटीपी प्रवर्तन मनीष यादव ने नोटिस जारी कर गेट को तुरंत हटाने के लिए कहा है। यह नोटिस रोजवुड सोसाइटी के अध्यक्ष और सुपरवाइजर के नाम जारी किया है। डीटीपी प्रवर्तन मनीष यादव ने कहा है कि गेट पूरी तरह अवैध है। अगर वह नहीं हटाया गया तो उसे जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें