फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घर में घुसकर चुराई पांच लाख की नकदी व आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह सदर थाना क्षेत्र के गांव छछेड़ा में रात के समय एक घर से करीब पांच लाख रुपये के आभूषण व अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छछेड़ा निवासी प्रमोद पुत्र रतन किशोर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार शुक्रवार की रात वे अपने घर में सोए हुए थे। जब सुबह जगे तो देखा कि कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। कमरे से तीन लाख रुपये के सोने के आभूषण, डेढ़ लाख रुपये की नकदी, 25000 रुपये के चांदी के आभूषण तथा पांच हजार रुपये के मोबाइल फोन को अज्ञात चोर चुराकर ले गया। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सदर थाना नूंह में शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी राजकपूर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें