अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर 14 में राजीव नगर में सड़क पर पानी गिराने पर महिला व उसके बेटे ने पड़ोस में रहने वाली महिला से मारपीट की। युवक ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। सेक्टर 14 थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार राजीव नगर निवासी बरीदा खान ने शिकायत में कहा कि उसके पति ने शाम को रेहड़ी पर केले को ढकने के लिए बोरे को गीला किया था। इसी दौरान पानी सड़क पर गिर गया। इससे भड़क कर पड़ोस में रहने वाली सरला उससे गाली-गलौज करने लगी। उसने जब इसका विरोध किया तो सरला व उसका बेटा घर में घुस गया और मारपीट की। बेटे ने उनके कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।