दादरी (संवाद)। तहसील दादरी के रसूलपुर गांव में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला रोजगार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक तेजपाल सिंह नागर मुख्य अतिथि रहे। ग्रेटर नोएडा की हस्तशिल्प निर्यात कंपनी डुवेंडे प्राइवेट लिमिटेड रसूलपुर में नई शाखा खोल रही है। यहां 400 महिलाओं को बुनाई और क्रोशिया का काम दिया जाएगा। कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी याशिका गुप्ता ने बताया कि चयनित महिलाओं को दो माह का सवेतन प्रशिक्षण मिलेगा। तीसरे माह से उन्हें स्थायी नौकरी दी जाएगी। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तीकरण के संकल्प के अनुरूप है।