फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मंडल रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला कल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मंडल रोजगार कार्यालय में 19 मार्च की सुबह 9 बजे लघु सचिवालय स्थित पांचवीं मंजिल पर कमरा नंबर-513 व 514 में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, व्रीबो मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, रोमाना हेल्थ केयर, स्मार्ट रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड, भारतपे प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी। इसके माध्यम से 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय का पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज व अपना बायोडाटा साथ लेकर आएं। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण रोजगार कार्यालय में नहीं है, वे भी रोजगार विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करने के उपरांत मेले में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण की सुविधा रोजगार कार्यालय में भी उपलब्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें