फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनएसक्यूएफ कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए रोजगार मेला 24 को

Wed, 19 Jul 2023 08:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसक्यूएफ कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए रोजगार मेला 24 को
विज्ञापन

- जिले के 250 छात्र-छात्राओं ने कराया पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत कोर्स करने वाले छात्र-छात्राओं को रोजगार दिलाने के लिए 24 जुलाई को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के परिसर में समग्र शिक्षा कार्यालय गुरुग्राम की ओर रोजगार मेला लगेगा।
जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) शील कुमारी ने बताया कि रोजगार मेले के लिए 250 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। मेले में विभिन्न क्षेत्र की लगभग 20 कंपनियाें के प्रतिनिधि छात्र-छात्राओं के साक्षात्कार के लिए आएंगे और कंपनी की जरूरत व मानकों के अनुसार चयन करेंगे।
विज्ञापन

सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) अमरीश शर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में एनएसक्यूएफ कोर्स के अंतर्गत 12वीं कक्षा पास करने वाले और 18 साल से अधिक आयु के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों के अभिभावकों को रोजगार मेले के बारे में जानकारी दी जा चुकी है। अभिभावकों की अनुमति से ही विद्यार्थी मेले में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

एपीसी अमरीश शर्मा ने बताया कि गुरुग्राम के 56 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों 11 एनएसक्यूएफ कोर्स छात्र-छात्राओं को कराए जा रहे हैं। इनमें आईटी, रिटेल, सिक्योरिटी, ऑटोमोबाइल, ब्यूटी एंड वैलनेस, हैल्थ केयर, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूरिजम, बैंकिंग एंड फाइनेशियल सर्विस सहित अन्य कोर्स शामिल हैं। रोजगार मेले में इन्ही कोर्स से संबंधित कंपनियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि छात्र-छात्राओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें