गुरुग्राम। उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन दिल्ली मंडल के सचिव रमणीक शर्मा गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंचे। मंडल सचिव ने सभी विभागों के रेलकर्मियों की समस्याओं को सुना और संंबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान कर्मचारियों ने उन्हें समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। दिल्ली सराय रोहिल्ला ब्रांच के सचिव बीएल मीणा और शाखा अध्यक्ष अजय शर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर अगुवानी की। इस अवसर पर उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारी हिमांशु भट्ट, जयदीप चौधरी, कैलाश चंद, कपिल यादव, मुकेश, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, कालूराम मीणा, नरेंद्र कुमार, यूथ विंग के लोकेश मीणा, राहुल यादव, जोगिंदर, विजय शर्मा, सुगन, अनूप, सहित सराय शाखा के पदाधिकारी एवं डेलीगेट मौजूद रहे। संवाद