ग्रेटर नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय ग्रेटर नोएडा की ओर से बृहस्पतिवार को एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड परिसर में निधि आपके निकट 2.0 के तहत डिस्ट्रिक्ट आउटरीच कार्यक्रम हुआ। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1 वैभव सिंह और आयुक्त-2 विजय कुमार ने प्रतिभागियों को सदस्य सेवाओं, शिकायत निवारण प्रणाली और कर्मचारी हितों से जुड़ी जानकारी दी। प्रतिभागियों को उमंग एप, पीएफओ पोर्टल, कॉल सेंटर, ‘निधि आपके निकट’ मोबाइल एप और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। इस मौके पर जिला नोडल अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो