फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: दवा के पैसे मांगने पर कर्मचारी की पिटाई, अस्पताल संचालक ने दर्ज कराई शिकायत

Thu, 06 Oct 2022 01:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में मारुति कुंज इलाके में स्थित एक अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अस्पताल संचालक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
आरोपियों ने तोड़ी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में मारुति कुंज इलाके में स्थित एक अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अस्पताल संचालक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भोंडसी की डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले सुनील तंवर ने मारुति कुंज पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रिठौज गांव में मुख्य रोड पर उनका जीवन नाम से एक अस्पताल है।

विज्ञापन


अस्पताल में करीब 12-14 की संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। बीती 4 अक्तूबर की रात करीब 11:45 बजे मनीष और संदीप नामक दो युवक आए और उन्होंने कर्मचारी रामनरेश से दवाएं मांगी। दवा देकर रामनरेश ने उनसे 220 रुपये मांगे तो आरोपी पैसे देने से इनकार करते हुए विवाद पर उतारू हो गये। दोनों ने कर्मचारी रामनरेश पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि, पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें