फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निकायों के सुधार, वित्तीय आत्मनिर्भरता पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन स्थानीय निकायों पर तीन तकनीकी सत्र हुए। इनमें शहरी प्रशासन में सुधार और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की गई। विपुल गोयल ने सत्रों की अध्यक्षता की। उन्होंने नगर निकायों को बुनियादी सुविधाओं से आगे बढ़कर पार्क, चौक और संग्रहालय विकसित करने को कहा। गोयल ने बताया कि अर्बन चैलेंज फंड के तहत हरियाणा में अगले डेढ़ वर्ष में परियोजनाएं आएंगी। इनकी अनुमानित लागत करीब 10 हजार करोड़ रुपये होगी। उन्होंने निकायों की वार्षिक लेखा-जोखा बनाने और वित्तीय प्रबंधन मजबूत करने पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने निकायों की आय के स्रोत बढ़ाने और कर राजस्व के बेहतर उपयोग पर विचार दिए। चर्चा में शहरी प्रशासन में स्वायत्तता, जवाबदेही और डिजिटल व्यवस्था मजबूत करने पर भी ध्यान दिया गया। अशोक कुमार मीणा और पंकज यादव ने सत्रों में प्रारंभिक विचार रखे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें