फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किसानों के लिए बैंकिंग सुविधा बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। गांव डाबोदा में बैंक अधिकारियों की एक विशेष टीम ने दौरा कर ग्रामीणों के साथ ग्रामीण विकास और बैंकिंग सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान किसानों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की गईं। इनमें बैंकिंग सेवाओं की सुलभता, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल ऋण और विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं पर जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को डिजिटल लेन देन अपनाने, समय पर ऋण अदायगी और सुरक्षित बैंकिंग के महत्व से अवगत कराया। साथ ही नई कृषि ऋण योजनाओं की जानकारी देकर किसानों की समस्याएं सुनी गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें